गुरजोत कौर बनी जीएनडीयू बोर्ड ऑफ कंट्रोल की सदस्य

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वीसी जसपाल सिंह संधू ने मैडम गुरजोत कौर को बोर्ड ऑफ कंट्रोल का सदस्य नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM (IST)
गुरजोत कौर बनी जीएनडीयू बोर्ड ऑफ कंट्रोल की सदस्य
गुरजोत कौर बनी जीएनडीयू बोर्ड ऑफ कंट्रोल की सदस्य

जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वीसी जसपाल सिंह संधू ने मैडम गुरजोत कौर को बोर्ड ऑफ कंट्रोल का सदस्य नियुक्त किया है। वह इस पद पर एक जुलाई 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक रहेंगी। इससे पहले वह जीएनडीयू की बोर्ड ऑफ स्टडी की सदस्य है। अब वह दोनों पद पर बनी रहेंगी।

गुरजोत कौर की नियुक्ति बोर्ड ऑफ कंट्रोल में पंजाबी विषय में की गई है। बता दें कि बोर्ड ऑफ कंट्रोल गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का सबसे अहम संस्था है। इसी विभाग ने ही पंजाबी विषय पर बेसिक से लेकर पीएचडी तक सारा सलेब्स तैयार करना होता है। सलेब्स तैयार करने के अलावा बोर्ड ऑफ कंट्रोल ने पंजाबी के निगरान तैयार करने व नियुक्त करने होते है।

chat bot
आपका साथी