गुरजोत कौर का GNDU बोर्ड आफ कंट्रोल में कार्यकाल बढ़ा, जून 2022 तक पद पर बनी रहेंगी

जीएनडीयू बोर्ड आफ कंट्रोल की सदस्य गुरजोत कौर का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह फैसला उनकी अच्छी सेवाओं को देखकर किया गया है। अब वह 30 जून 2022 तक इस पद पर बनी रहेंगी।

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:12 PM (IST)
गुरजोत कौर का GNDU बोर्ड आफ कंट्रोल में कार्यकाल बढ़ा, जून 2022 तक पद पर बनी रहेंगी
जीएनडीयू के सबसे अहम विभाग बोर्ड आफ कंट्रोल की सदस्य गुरजोत कौर। फाइल फोटो

जासं, अमृतसर: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) के सबसे अहम विभाग बोर्ड आफ कंट्रोल की सदस्य गुरजोत कौर का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह फैसला उनकी अच्छी सेवाओं को देखकर किया गया है। अब वह 30 जून 2022 तक इस पद पर बनी रहेंगी। इसके अलावा वह जीएनडीयू की बोर्ड आफ स्टडीज की भी सदस्य बनी रहेंगी। गुरजोत की नियुक्ति बोर्ड आफ कंट्रोल में पंजाबी विषय पर की गई है। बोर्ड आफ कंट्रोल की ओर से पंजाबी विषय का प्राथमिक से लेकर पीएचडी तक पाठयक्रम तैयार करना होता है।

वहीं, कार्यकाल बढ़ाए जाने पर गुरजोत कौर ने कहा कि जीएनडीयू प्रबंधन और वीसी जसपाल सिंह संधू का धन्यवाद करती हैं। उन पर जो विश्वास दिखाया गया है और जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के स्त्रोत पैदा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाना ही उनका प्राथमिकता है ताकि पंजाबी भाषा और भी ज्यादा प्रफुल्लित किया जा सके।

chat bot
आपका साथी