गुरबख्शीश ईस्ट डिवीजन के प्रधान और विशाल बने सचिव

इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान ग्रुप ने वीरवार को सर्किल प्रधान गुरवंत सिंह सोही की अध्यक्षता में ईस्ट डिवीजन कमेटी के चुनाव करवाए गए। इसमें सर्वसम्मति के साथ गुरबख्शीश सिंह को डिवीजन का प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:55 PM (IST)
गुरबख्शीश ईस्ट डिवीजन के प्रधान और विशाल बने सचिव
गुरबख्शीश ईस्ट डिवीजन के प्रधान और विशाल बने सचिव

जासं, अमृतसर : इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान ग्रुप ने वीरवार को सर्किल प्रधान गुरवंत सिंह सोही की अध्यक्षता में ईस्ट डिवीजन कमेटी के चुनाव करवाए गए। इसमें सर्वसम्मति के साथ गुरबख्शीश सिंह को डिवीजन का प्रधान चुना गया। जबकि विशाल शर्मा को डिवीजन का सचिव और कमेटी का सरपरस्त रंजीत सिंह तलवंडी को चुना गया है। राज सिंह सीनियर उप प्रधान, दविदर कुमार सोही, मुख्तार सिंह व चन्नण सिंह को उप प्रधान चुना गया है। मनोज कुमार को सहायक सचिव, गुरमीत सिंह खन्ना को प्रचार सचिव और राजीव कुमार के साथ-साथ भूपिदर सिंह को प्रेस सचिव चुना गया है। जबकि गुरप्रीत सिंह और सौरव शर्मा को कैशियर चुना गया है। इस मौके पर फेडरेशन के नेता बाबा अमरजीत सिंह, जेई राजेश कुमार, अवतार सिंह, इकबाल सिंह, सुचपाल सिंह, जेई जसवीर सिंह, मुकेश कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी