टेंडर पास होने के बाद आगे नहीं बढ़ा कार्य, विकास को तरसा ग्रेट एन्क्लेव

विधानसभा हलका पूर्वी के वार्ड 33 के इलाका ग्रेट एन्क्लेव के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 01:59 PM (IST)
टेंडर पास होने के बाद आगे नहीं बढ़ा कार्य, विकास को तरसा ग्रेट एन्क्लेव
टेंडर पास होने के बाद आगे नहीं बढ़ा कार्य, विकास को तरसा ग्रेट एन्क्लेव

संवाद सहयोगी, अमृतसर: विधानसभा हलका पूर्वी के वार्ड 33 के इलाका ग्रेट एन्क्लेव के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जीटी रोड नहर के पास फाक्सवैगन कंपनी के साथ वाली गली में पिछले ढाई साल से टेंडर पास होने पर भी कार्य आगे नहीं बढ़ा है। क्षेत्र में सड़कें टूटी हुई हैं। सीवरेज डालने के बाद भी इसे मेन सीवरेज लाइन से नहीं जोड़ा गया, जिसके चलते सीवरेज का गंदा पानी बैक मारने लगता है। क्षेत्रवासी इस समस्या से खासे परेशान हैं। लोगों ने दैनिक जागरण को क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।

क्षेत्रवासी इंजीनियर अमरजीत सिंह, दलबीर सिंह, डा. एपी सिंह, प्रभजीत सिंह, लखबीर विक्की, विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कच्ची सड़कें होने से परेशानी बढ़ जाती है। आए दिन बारिश में लोग कीचड़ भरी सड़क में गिरकर हादसों का शिकार होते रहते हैं क्योंकि वहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। ढाई वर्ष पहले शाहपुर पोलनजी कंपनी को वार्ड में विकास के लिए टेंडर दिया गया था। पर कार्य आगे नहीं बढ़ा। जीटी रोड से मात्र 700 से 800 मीटर की सड़क को बजरी डालने के बाद छोड़ दिया गया है जबकि इसी क्षेत्र के साथ वाली रोड को पक्का बना दिया गया है। आखिरकार इस गली से पार्षद लावारिस जैसा बर्ताव क्यों कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इन समस्याओं का हल किया जाए। जल्द विकास कार्य शुरू करवाएंगे: पार्षद पति

इस संबंध में मौके पर वार्ड पार्षद सुरजीत कौर के पति बलदेव संधू ने बताया कि जल्द ही इलाके में विकास काम शुरू हो जाएंगे। उनकी कोशिश होगी कि अगले माह तक विकास कार्य करवाकर लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जाए।

chat bot
आपका साथी