तबेले व पनसप के गोदाम को लगी आग, भैंसे झुलसी, अनाज जला

पुलिस थाना घरिडा के इलाका सन्न साहिब रोड छेहरटा में शार्ट सर्किट होने से गांव बासरके के तबेले का शेड चार भैंसे बुरी तरह आग में झुलस गई। पनसप के गोदाम की गेहूं की बोरियां जल गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:00 PM (IST)
तबेले व पनसप के गोदाम को लगी आग, भैंसे झुलसी, अनाज जला
तबेले व पनसप के गोदाम को लगी आग, भैंसे झुलसी, अनाज जला

संस, छेहरटा (अमृतसर): पुलिस थाना घरिडा के इलाका सन्न साहिब रोड छेहरटा में शार्ट सर्किट होने से गांव बासरके के तबेले का शेड, चार भैंसे बुरी तरह आग में झुलस गई। पनसप के गोदाम की गेहूं की बोरियां जल गई। गांव बासरके के वासी महावीर सिंह ने बताया कि उनका बाबा नागा शैलर के साथ पशुओं का शेड बना हुआ है। साथ जगह पनसप को गोदाम के लिए किराये पर दी हुई है। उनकी जगह में 11 केवी की हाई वोल्टेज की तारें निकल रही हैं। इसके माध्यम से शैलर को बिजली दी थी। उक्त तारों को बाहर निकालने के लिए वह कई बार पावरकाम के अधिकारियों से बात कर चुके हैं। तारों को बाहर निकालने के लिए पोल भी लगा दिए थे। इसके बाद उनसे कथित तौर पर पचास हजार रुपये की मांग की। लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए। आंधी के कारण तारों में शार्ट सर्किट हो गया और उनका काफी नुकसान हो गया। शेड में लगी आग से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उनका करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पनसप विभाग के इंस्पेक्टर मंजीत ने कहा कि कई टन गेहूं जल कर राख हो गया है। अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लग पाएगा। घटना के बारे पुलिस थाना घरिडा को सूचित कर दिया गया है। उधर, बिजली निगम के जेई मंजीत ने बताया कि विभाग की ओर से कोई रुपये नहीं मांगे गए हैं। जब विभाग का निर्देश होगा वह तारें बाहर निकाल देंगे। आदेश मिलते ही उस पर अमल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी