युवक की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई: सुरेश महाजन

कुंडली बार्डर पर तरनतारन के अनुसूचित जाति के युवक लखबीर सिंह की हुई हत्या की भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कड़ी निदा की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:02 PM (IST)
युवक की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई: सुरेश महाजन
युवक की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई: सुरेश महाजन

संस, अमृतसर: कुंडली बार्डर पर तरनतारन के अनुसूचित जाति के युवक लखबीर सिंह की हुई हत्या की भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कड़ी निदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से किसान आंदोलन का दोहरा चरित्र व संलिप्त प्रदर्शनकारियों का तालिबानी चेहरा सामने आया है।

महाजन ने कहा कि इस घटना के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जिम्मेदार हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो यह दर्शाता है कि अफगानिस्तान की तालिबानी नीति को इस किसान आंदोलन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। जिस तरह से युवक को प्रताड़ित किया और हत्या की गई है, उससे किसान आंदोलन की बर्बरता का एक नया चेहरा सामने आया है।

सुरेश महाजन ने मांग की कि आंदोलन के नेता और खासकर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े नेता इस बर्बर कृत्य की पूरी जिम्मेदारी लें, क्योंकि वादे के अनुसार आंदोलन स्थल पर शांति बनाए रखने में किसान नेता पूरी तरह विफल रहे हैं। इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

सुरेश महाजन ने कहा कि लखीमपुर में मृतकों के लिए पंजाब के खजाने से करोड़ों रुपये की खैरात बांटने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद भी अनुसूचित जाति से हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू इस अमानवीय घटना पर अब चुप्प क्यों हैं? क्या वे मृतक के घर जाएंगे?

chat bot
आपका साथी