सिद्धू ने की पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की हिमायत, जानें और क्या कहा..

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बार्डर के रास्ते व्यापार शुरू करने की हिमायत की है। कहा कि सभी बार्डर व्यापार के लिए खुलने चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:00 AM (IST)
सिद्धू ने की पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की हिमायत, जानें और क्या कहा..
सिद्धू ने की पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की हिमायत, जानें और क्या कहा..

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बार्डर के रास्ते व्यापार शुरू करने की हिमायत की है। कहा कि सभी बार्डर व्यापार के लिए खुलने चाहिए। लोग बार्डर पार जाकर व्यापार कर शाम को घर लौट आएं, इसमें ही देश और पंजाब की तरक्की है। सिद्धू शनिवार को रंजीत एवेन्यू स्थित पाइटेक्स मेले में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सुदूर देशों से व्यापारिक संबंध स्थापित होने के बाद लोगों की जिदगियां बदल जाएंगी। चारों तरफ खुशहाली होगी। सिद्धू ने कहा कि मुंबई—कराची का बार्डर खुला है तो फिर अमृतसर—लाहौर क्यों नहीं। पाइटेक्स मेले में पांच देशों के व्यापारिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। यदि 34 देशों के होते तो वारे—न्यारे हो जाते। जहां से बरकत आनी चाहिए, वहां सरकार ने ताले लगा दिए हैं। सतर्कता, सुरक्षा जरूरी है, पर इसके साथ ही व्यापार और कारोबार भी तो होना चाहिए। 1942 में विश्वयुद्ध के दौरान पूरा यूरोप जल उठा। फ्रांस का भी बुरा हाल हुआ। जब विश्वयुद्ध समाप्त हुआ तो यूरोप व फ्रांस ने सोचा कि इसकी क्षतिपूर्ति कैसे होगी। तब एक वीजा पर ही सारे बार्डर खोल दिए गए। आज इनकी तरक्की का यही राज है। मैंने उस पार जाकर भी यही कहा था कि सब कुछ खुलना चाहिए। भारत—पाक के बीच 275 हजार करोड़ रुपये का व्यापारिक स्कोप है। देश के आर्थिक हालात बदलेंगे। विधानसभा चुनाव में रोजगार होगा सबसे बड़ा मुद्दा

सिद्धू ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार होगा। पंजाब का खजाना खाली है। सबसे पहले चोरी रोकनी होगी। लोगों से टैक्स के रूप में लिया गया पैसा डबल ट्रिपल कर देना होगा। यही पंजाब की खुशहाली होगी। सिद्धू ने कहा कि किसानों की गेहूं का दाम तीन साल में 1300 बढ़ाया गया, पर डीजल 25 गुणा बढ़ा। चरणजीत सिंह चन्नी पर पूछे गए सवाल पर सिद्धू टाल गए। कहा कि मार्च 2022 के बाद पता चलेगा कि अगले पांच साल पंजाब को क्या मिलेगा। यदि पंजाब की कोई वाकई सेवा करना चाहता है तो यह बताना होगा कि मार्च के बाद क्या करेगा। मैं सरकार को तब मानूंगा जब पंजाब साग—मक्की की रोटी खाकर कोई उस पार जाए और बरियानी खाकर और व्यापार करके वहां से लौटे। सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का झाड़ू बिखरा हुआ है। दिल्ली में 13 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिल रही है।

chat bot
आपका साथी