शहीद किसानों के परिवारों को 50-50 लाख दिए जाएं: ब्रह्मपुरा

शिरोमणि अकाली दल टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की अगुआई में वीरवार को कोर कमेटी के सदस्यों की मीटिग हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST)
शहीद किसानों के परिवारों को 50-50 लाख दिए जाएं: ब्रह्मपुरा
शहीद किसानों के परिवारों को 50-50 लाख दिए जाएं: ब्रह्मपुरा

जागरण संवाददाता, अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की अगुआई में वीरवार को कोर कमेटी के सदस्यों की मीटिग हुई। एसजीपीसी के चुनावो में हमखियाली पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने पर सहमति बनी। शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने किसान संघंर्ष में शहीद हुए किसानो को नमन किया और सरकार से 50-50 लाख रुपये की राशि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर देने की अपील की। प्रधान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने पंजाब विधान सभा में पास किए प्रस्तावों का स्वागत भी किया।

chat bot
आपका साथी