हमें राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करना चाहिए : कुंवर विजय

आर्य समाज मंदिर द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डा. ऐश्वर्य मेहरा ने कार्यक्रम की अध्यक्ष की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:58 PM (IST)
हमें राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करना चाहिए : कुंवर विजय
हमें राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करना चाहिए : कुंवर विजय

जागरण संवाददाता, अमृतसर : आर्य समाज मंदिर द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष डा. ऐश्वर्य मेहरा ने कार्यक्रम की अध्यक्ष की। यह महायज्ञ राष्ट्रीय कल्याण के लिए आयोजित किया गया। यज्ञ कार्यक्रम को वैदिक वक्ता पंडित पवन त्रिपाठी ने संपन्न करवाया। इस दौरान दिनेश पथिक ने मधुर आवाज में भजन गाए। नूरपुर के स्वामी वेद प्रकाश सरस्वती ने धर्म और वेदों के विषय में प्रवचन किए। संगठन के अध्यक्ष डा. ऐश्वर्य मेहरा ने आर्य समाज मंदिर द्वारा कोरोना काल के दौरान किए गए कामों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। डा. मेहरा ने कहा कि आर्य समाज लारेंस रोड हमेशा लोगों के कल्याण के लिए काम करता रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर विजय प्रताप थे। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि हम सभी को अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता स्वराज ग्रोवर ने भी वेद व संस्कृति पर विचार पेश किए। इस दौरान आर्य समाज की तरफ से कैलेंडर भी जारी किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व स्कूल के छात्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी