वाल्ड सिटी में नहीं बिखरेगा कूड़ा, घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करेंगे 56 ट्राई साइकिल

गुरुनगरी की वाल्ड सिटी की तंग गलियों में भी अब कूड़ा नहीं बिखरेगा। यहां घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:00 AM (IST)
वाल्ड सिटी में नहीं बिखरेगा कूड़ा, घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करेंगे 56 ट्राई साइकिल
वाल्ड सिटी में नहीं बिखरेगा कूड़ा, घर-घर से कूड़ा कलेक्शन करेंगे 56 ट्राई साइकिल

जागरण संवाददाता, अमृतसर : गुरुनगरी की वाल्ड सिटी की तंग गलियों में भी अब कूड़ा नहीं बिखरेगा। लोगों के घरों से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 56 टाई साइकिल खरीदे हैं। मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू और निगम कमिश्नर व स्मार्ट सिटी मिशन की सीईओ कोमल मित्तल ने बुधवार को इन्हें हरी झंडी देकर रवाना किया। यह ट्राई साइकिल शहर के 12 वार्ड कवर करेंगे।

मेयर रिटू ने बताया कि वाल्ड सिटी से कूड़ा लिफ्टिग चुनौती बना हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए ट्राई साइकिल सिटी में पहले से ही कूड़ा उठाने वाले रैग पिकर्स को दिए गए हैं। इससे वाल्ड सिटी के 12 वार्डों की संकरी गलियों में भी घर-घर जाकर कूड़े की लिफ्टिग की जा सकेगी। इसके अलावा दरबार साहिब के आसपास सफाई के लिए पांच ट्राई साइकिल विशेष तौर से तैनात किए जाएंगे, जोकि दुकानों से डोर-टू-डोर कूड़े की लिफ्टिग करेंगे।

उन्होंने वाल्ड सिटी के लोगों से अपील की कि वह अब इन्हीं ट्राई साइकिल आपरेटर्स को कूड़ा दें, ताकि सिटी को साफ-सुथरा रखा जा सके। इस अवसर पर पार्षद महेश खन्ना, सेहत अधिकारी डा. योगेश अरोड़ा, जेई रमन कुमार आदि हाजिर थे।

240 लीटर कूड़े की क्षमता : मित्तल

सीईओ स्मार्ट सिटी कोमल मित्तल ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वाल सिटी को ध्यान में रखते हुए सालेड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए मशीनरी खरीदी जा रही है। इसके तहत 11.20 लाख से 56 ट्राई साइकिल खरीदे गए है। एक ट्राई साइकिल की क्षमता 240 लीटर तक का कूड़ा रखने की है। जिसमें से 120 लीटर सूखा और 120 लीटर गीला कूड़ा रखा जा सकेगा ।

रैग पीकर्स के बनेंगे हेल्प ग्रुप

प्रोजेक्ट के तहत ट्राई साइकिल को वाल्ड सिटी में पहले से ही कूड़ उठाने वाले (रैग पीकर्स)को दी दिया गया है। उनके सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर उन्हें नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन के तहत फंड उपलब्ध करवाएं जाएंगे, ताकि वह काम करने के लिए सुरक्षा उपकरण जैसे ग्लब्स, पीपीई किट व अन्य सामान खरीद सके।

chat bot
आपका साथी