फिरोजपुर का गैंगस्टर जगदेव ब्यास में काबू, 32 बोर का जापानी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद

फरीदकोट जेल में बंद मनजीत सिंह के इशारे पर वारदात को अंजाम देने आए फिरोजपुर के गैंगस्टर जगदेव सिंह को थाना ब्यास की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगदेव सिंह को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

By Edited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:06 PM (IST)
फिरोजपुर का गैंगस्टर जगदेव ब्यास में काबू, 32 बोर का जापानी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद
थाना ब्यास की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अजनाला, जेएनएन। फरीदकोट जेल में बंद मनजीत सिंह के इशारे पर वारदात को अंजाम देने आए फिरोजपुर के गैंगस्टर जगदेव सिंह को थाना ब्यास की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर का जापानी पिस्टल व पांच कारतूस भी बरामद किए।

ब्यास पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्म एक्ट व अन्य केसों में वांछित फिरोजपुर के फतेहगढ़ सभरा निवासी गैंगस्टर जगदेव सिंह ब्यास इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया है। एएसआइ जतिंदर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह हथियारों की सप्लाई करता है। इस समय फरीदकोट जेल में बंद थाना खलचियां के झाड़ूनंगल निवासी मनजीत सिंह के कहने पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने यहां आया था।

जांच अधिकारी एएसआइ जतिंदर सिंह ने बताया कि जगदेव सिंह को बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। वहीं फरीदकोट जेल में बंद मनजीत सिंह का भी प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है, जिसे जल्द यहां लाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी