सात दिसंबर से अनिश्चितकालीन से होगा सरकारी बसों का पहिया जाम

सात दिसंबर को पंजाब के सरकारी बसों का पहिया अनिश्चितकालीन के लिए जाम रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:55 PM (IST)
सात दिसंबर से अनिश्चितकालीन से होगा सरकारी बसों का पहिया जाम
सात दिसंबर से अनिश्चितकालीन से होगा सरकारी बसों का पहिया जाम

संस, अमृतसर : सात दिसंबर को पंजाब के सरकारी बसों का पहिया अनिश्चितकालीन के लिए जाम रहेगा। यह पहिया पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी की बसों को चलाने वाले अस्थायी ड्राइवर व कंडक्टरों द्वारा अपनी मांगों को मंजूर करवाने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा अस्थायी कर्मचारी 3 दिसंबर को पंजाब के सभी बस अड्डे के मुख्य गेटों पर बैठकर अपनी मांगों के प्रति आवाज बुलंद करेंगे तथा बसों को आवागमन को रोकेंगे। इस बात की जानकारी पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कंस्ट्रक्ट यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोध सिंह ने देते हुए बताया कि सरकार नए कानून बनाकर ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पक्का करने में कानूनी अड़चनें पैदा कर रहे हैं। इससे कई ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारी पक्का होने से वंचित रह जाएंगे, जोकि यूनियन को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि पनबस में कार्य करने वाले सभी कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। पंजाब में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद अभी तक कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया गया है। पंजाब में नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी वादा किया था कि एक महीने के भीतर सरकार पनबस पीआरटीसी का एक-एक वर्कर पक्का कर देंगे। परंतु अभी तक कोई भी कच्चा मुलाजिम पक्का करने की बात नहीं की जा रही है जो कि अस्थायी मुलाजिमों के साथ धोखा है।

chat bot
आपका साथी