संजय कपूर ने पत्नी प्रेरण को समर्पित किताब का किया विमोचन

भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सह-संयोजक सीए संजय कपूर की ओर से लिखी अपनी काव्य रचना प्रेरणा किताब का शनिवार को विमोचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:00 AM (IST)
संजय कपूर ने पत्नी प्रेरण को समर्पित किताब का किया विमोचन
संजय कपूर ने पत्नी प्रेरण को समर्पित किताब का किया विमोचन

जासं, अमृतसर: भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय सह-संयोजक सीए संजय कपूर की ओर से लिखी अपनी काव्य रचना प्रेरणा किताब का शनिवार को विमोचन किया गया। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। उनके साथ सह-संघसंचालक पंजाब प्रांत डा. रजनीश अरोड़ा, इस्कान अमृतसर के प्रधान इंद्र अनुज प्रभु, भाजपा महासचिव पंजाब सुभाष शर्मा भी थे। सीए संजय कपूर ने बताया कि जब 23 मार्च 2020 को लाकडाउन लगा तो उन्हें कविताएं लिखने का सुझाव आया है। क्योंकि उन्होंने देखा कि शहर में शांति थी और पेड़ों पर पक्षी चहचहा रहे थे। जैसे कि वो बेहद खुश हों। उन्होंने अपनी किताब का नाम पत्नी प्रेरणा के नाम से रखा है। पिछले महीने ही पत्नी का देहांत हो गया था। इस किताब को उन्होंने पत्नी के नाम समर्पित किया है। मुख्य मेहमान गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने किताब के लिए संजय कपूर को बधाई दी और कहा कि जो भी काव्य रचना उन्होंने लिखी है। वह पूरी तरह से अपने अहसास और कुदरत को समझते हुए लिखी है।

chat bot
आपका साथी