सीकेडी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत चड्ढा पंचतत्व में विलीन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा का शनिवार गुरुद्वारा शहीदां साहिब के पास स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:07 AM (IST)
सीकेडी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत चड्ढा पंचतत्व में विलीन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सीकेडी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत चड्ढा पंचतत्व में विलीन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, अमृतसर: चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा का शनिवार गुरुद्वारा शहीदां साहिब के पास स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अरदास के बाद चरणजीत सिंह चड्ढा के पुत्र हरजीत सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। चड्ढा के अंतिम संस्कार में अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिटू, खालसा कालेज मैनेजमेंट के सचिव रजिदर मोहन सिंह छीना , सीकेडी के उपाध्यक्ष डा. इंद्रबीर सिंह, ठेकेदार भरपूर सिंह, संतोख सिंह सेठी, डा. संतोख सिंह, सर्बजीत सिंह व चड्ढा परिवार के रिश्तेदार व शहर के अलग काफी लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार में शामिल हुई शख्सियतों की ओर से चड्ढा के पुत्र हरजीत सिंह के साथ मौके पर गहरा शोक प्रकट किया। पत्रकार बलजिदर सिह बौबी जसस्ल का देहांत

वहीं वरिष्ठ पत्रकार बलजिदर सिंह बौबी जस्सल का स्थानीय निजी अस्पताल में निधन हो गया। बौबी जस्सल का शनिवार को स्थानीय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे साहिल जसस्ल ने उनकी चिता को मुखाग्नि दिखाई। विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष जतिदर सूद, अमन सूद, पूर्व पार्षद राम सिंह, एसएस लौहका, प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह मल्हार, खजांची रमन चावला, तेजवंत सिंह चब्बा, राजीव शर्मा, जसमेल सिंह चीदा, हरिदर सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी