सीकेडी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत चड्ढा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा का शुक्रवार सुबह देहांत हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:40 PM (IST)
सीकेडी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत चड्ढा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
सीकेडी के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत चड्ढा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जागरण संवाददाता, अमृतसर: चीफ खालसा दीवान के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा का शुक्रवार सुबह देहांत हो गया। वह 90 वर्ष के थे। चरणजीत चढ्डा करीब 14 वर्ष तक दीवान के अध्यक्ष रहे। कुछ दिनों से वह बीमार थे। शनिवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार गुरुद्वारा शहीदां साहिब के निकट स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा। दीवान के विकास में उनका विशेष योगदान बताया जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दीवान के 15 करोड़ के बजट को 150 करोड़ तक पहुंचाया था। वह एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेवक भी थे। गुरु घर के लिए भी वह योगदान डालते रहे हैं। महिला के साथ अशलील वीडियो वायरल होने पर आए थे विवादों में

चरणजीत चड्ढा तब विवादों में आ गए जब उनका एक अशलील वीडियो दीवान के ही एक स्कूल की महिला कर्मचारी के साथ वायरल हो गया। उनको इस कारण दीवान के त्यागपत्र और प्राथमिक सदस्यता से हाथ धोना पड़ा था। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से भी चड्ढा के खिलाफ सख्त आदेश जारी किए गए थे। उन्होंने दोबारा पंथ में अपनी गतिविधियों को शुरू करने के लिए अकाल तख्त साहिब से आदेश जारी करवाने के लिए लंबी जद्दोजहद की थी।

chat bot
आपका साथी