संत महात्माओं की शिक्षाओं का अनुसरण करें : सुदीक्षा महाराज

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में संसार में संत महात्माओं की शिक्षाओं पर अनुसरण जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:41 PM (IST)
संत महात्माओं की शिक्षाओं का अनुसरण करें : सुदीक्षा  महाराज
संत महात्माओं की शिक्षाओं का अनुसरण करें : सुदीक्षा महाराज

संस, अमृतसर : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में संसार में संत महात्माओं की शिक्षाओं पर अनुसरण जरूरी है। भक्ति मार्ग पर अग्रसर होकर स्वयं आनंदमयी जीवन जीएं एवं जन-जन तक ज्ञानरूपी रोशनी पहुंचाने का माध्यम बनें। माता सुदीक्षा महाराज ने 74वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के समापन सत्र में वर्चुअल माध्यम द्वारा विश्वभर के श्रद्धालु भक्तों को संबोधित कर रही थी।

माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि ब्रह्मज्ञान द्वारा भक्ति मार्ग पर चलते हुए ईश्वर पर दृढ़ विश्वास रखकर जीवन आनंदित हो जाता है। जब हम परमात्मा को जीवन का आधार बना लेते हैं और पूर्णत: उसमें समर्पित होकर मन में जब सत्संग, सेवा, सुमिरन की लगन लग जाती है तो यह जीवन वास्तविक रूप में महक उठता है। अत: हम इस निरंकार प्रभु के रंग में निरंतर रंगे रहे एवं अपना विश्वास इतना दृढ़ बनाएं कि फिर किसी भी अवस्था में वह डोल न पाये।

chat bot
आपका साथी