पौने तीन घंटे देरी से पहुंची बैंकाक की फ्लाइट

अमृतसर : बैंकाक से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। फ्लाइट संख्या एसजी-9 ने दोपहर 2:10 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना था, मगर इसने सायं करीब 5 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:40 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:40 AM (IST)
पौने तीन घंटे देरी से पहुंची बैंकाक की फ्लाइट
पौने तीन घंटे देरी से पहुंची बैंकाक की फ्लाइट

जागरण संवाददाता, अमृतसर : बैंकाक से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब पौने तीन घंटे देरी से पहुंची। फ्लाइट संख्या एसजी-9 ने दोपहर 2:10 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना था, मगर इसने सायं करीब 5 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट से बैंकाक जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट ने इसके चलते अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे देरी से उड़ान भरी। फ्लाइट संख्या एसजी-89 ने अमृतसर से बैंकाक के लिए टेक आफ करना था, लेकिन देर सायं करीब 7 बजे उड़ान भर सकी। इसके अलावा जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू-824 / 809 ने साढ़े तीन बजे के बाद टेक आफ किया।

chat bot
आपका साथी