पेट्रोल पंप लूटने वाले छह आरोपित पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

महानगर में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले पर गौर करते हुए आरोपितों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:38 PM (IST)
पेट्रोल पंप लूटने वाले छह आरोपित पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
पेट्रोल पंप लूटने वाले छह आरोपित पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

जागरण संवाददाता, अमृतसर : महानगर में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्यों को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले पर गौर करते हुए आरोपितों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी विशाल कुमार उर्फ भइया, फ्रेंडस कालोनी निवासी अक्षय कुमार, इंद्रा कालोनी निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, मजीठा रोड स्थित निहंगा दा डेरा निवासी रणजोध सिंह उर्फ जोधा, गंडा सिंह वाला निवासी जसपिदर सिंह उर्फ बाबा और जसकरण सिंह उर्फ जस को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उधर, इंस्पेक्टर निशान सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की की जा रही है।

chat bot
आपका साथी