जेल में बंद निदी और गंजा के इशारे पर हेरोइन देने जा रहे पांच तस्कर गिरफ्तार

सीआइए स्टाफ ने हेरोइन का धंधा करने के आरोप में पांच तस्करों को शनिवार की सुबह काबू किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:42 PM (IST)
जेल में बंद निदी और गंजा के इशारे पर हेरोइन देने जा रहे पांच तस्कर गिरफ्तार
जेल में बंद निदी और गंजा के इशारे पर हेरोइन देने जा रहे पांच तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर: सीआइए स्टाफ ने हेरोइन का धंधा करने के आरोप में पांच तस्करों को शनिवार की सुबह काबू किया। आरोपितों से डेढ़ किलो हेरोइन, 7.88 लाख ड्रग मनी, प्वाइंट 32 बोर के दो पिस्तौल, 13 कारतूस, सफेद रंग की आइ-20 कार, इलेक्ट्रानिक तराजू और पैसे गिनने वाली मशीन बरामद की है। पुलिस कमिश्नर विक्रम जीत दुग्गल ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि वे फताहपुर जेल में बंद नरिदर सिंह उर्फ निदी और राजिदर सिंह उर्फ गंजा के इशारे पर अलग-अलग जगहों से हेरोइन की कन्साइनमेंट उठाते हैं। इसके बाद हेरोइन की सप्लाई अलग-अलग हिस्सों में करके डिलीवरी करते हैं।

सीपी विक्रम जीत दुग्गल, डीसीपी मुखविदर सिंह भुल्लर, एसीपी हरमिदर सिंह ने आरोपितों की पहचान लोहरका कलां गांव निवासी हरभेज सिंह उर्फ जावेद उर्फ गोली, अजनाला थाने के अधीन पड़ते बलड़वाल गांव निवासी सुनील मसीह, लोहरका कलां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, मजीठा स्थित सब्जी मंडी के पास रहने वाला जुगल किशोर और विशाल कुमार बताई है। सीआइए स्टाफ के एसीपी हरमिदर सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपित आइ-20 कार में हेरोइन की खेप ठिकाने लगाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने मकबूलपुरा क्षेत्र के फ्लैट्स के पास नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान कार की तलाशी लेने पर नशे की खेप और ड्रग मनी बरामद की गई। दो माह पहले 20 लाख की बेची हेरोइन

डीसीपी मुखविदर सिंह ने बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि दो महीने पहले उन्होंने 20 लाख रुपये की हेरोइन बेची थी। उसकी पेमेंट आरोपितों ने जेल में बंद नरिदर सिंह के इशारे पर दो युवकों को कर दी थी। सीपी ने बताया कि जेल में बंद दोनों तस्करों को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। तीन आरोपितों के खिलाफ पहले से नशे, हत्या, हत्या प्रयास और लूटपाट के केस हरभेज सिंह : हरभेज सिंह के खिलाफ चार केस दर्ज हैं। इनमें कंबो थाने में साल 2017 और 2018 में नशा तस्करी के दो केस, साल 2019 में सदर थाने में नशा तस्करी और साल 2020 में हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज है। लवप्रीत हैप्पी : कंबो थाने में साल 2011 में हत्या का मामला, साल 2014 में नशा तस्करी के दो केस, साल 2017 में सिविल लाइन में चोरी के दो केस, साल 2019 में थाना कंबो में नशा तस्करी और 2020 में लूटपाट का मामला और साल 2020 में सदर थाने में नशा तस्करी का केस दर्ज है। जुगल किशोर : साल 2015 में सिविल लाइन थाने में नशा तस्करी का केस। 2016 में मजीठा थाने में गोली चलाने का केस। साल 2020 में मजीठा में हवा में फायरिग का केस दर्ज है।

विशाल : साल 2019 में नशा तस्करी का केस कैंटोनमेंट थाने में दर्ज किया गया था।

नरिदर सिंह : साल 2012 में नशा तस्करी, 2017 में नशा तस्करी, 2021 में जेल में मोबाइल बरामदगी केस दर्ज है।

राजिदर सिंह गंजा : जंडियाला थाने में नशा तस्करी का केस दर्ज है।

chat bot
आपका साथी