पुलिस कर्मी को ड्यूटी करने से रोका, केस

। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने हेड कांस्टेबल को ड्यूटी करने से रोकने पर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:50 PM (IST)
पुलिस कर्मी को ड्यूटी  करने से रोका, केस
पुलिस कर्मी को ड्यूटी करने से रोका, केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर

सिविल लाइन थाने की पुलिस ने हेड कांस्टेबल को ड्यूटी करने से रोकने पर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है।

अजनाला निवासी हेड कांस्टेबल राजविदर सिंह के बयान पर सिविल लाइन पुलिस ने तरनतारन के पंजवड़ गांव निवासी सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिसकर्मी ने बताया कि बीते दिन वह कैनाल कॉलोनी के पास ड्यूटी कर रहा था। इस बीच उक्त आरोपित अपनी कार में सवार होकर वहां पहुंच गया। आरोपित सतनाम सिंह ने कार बीच सड़क पर पार्क कर दी। जब उसे रोका गया तो उसने उक्त पुलिस कर्मी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी