आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने मनाया 77वां स्थापना दिवस

आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से संगठन का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:33 PM (IST)
आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने मनाया 77वां स्थापना दिवस
आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने मनाया 77वां स्थापना दिवस

जासं, अमृतसर: आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से संगठन का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब पर फेडरेशन के नेता करनैल सिंह पीरमुहम्म, जगरूप सिंह चीमां और भाई मंजीत सिंह भोमा की अगुआई में अरदास की गई। इस दौरान किसानी आंदोलन की चढ़दी कला के लिए भी अरदास की गई। साथ ही एलान किया कि अगर केंद्र की सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं माना तो फेडरेशन केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करेगी।

उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की ओर से अलग अलग राजनीतिक पार्टियों को चुनाव प्रचार बंद करने के लिए जारी की गई हिदायतों का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों को अपना स्वार्थ छोड़ कर किसानों का साथ देते हुए अपना चुनावी प्रचार बंद कर देना चाहिए। इस दौरान फेडरेशन के शहीदों के परिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया गया। कहा कि फेडरेशन की ओर से राज्य भर के शिक्षण संस्थानों में यूनिट स्थापित किए जाएंगे।

गुरमति सिखलाई कैंप की श्रृंखला 30 सितंबर से आनंदपुर साहिब में कैंप लगाकर की जाएगी। पंजाबी भाषा को उसका प्रमुख्य स्थान राज्य में दिलवाने के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। इस दौरान परमजीत सिंह अकाली, बलजिदर सिंह परवाना, रजिदर सिंह रामपुर, रणजीत सिंह दमदमी टकसाल, भुपिदर सिंह सज्जन, दिलबाग सिंह सुलतानविड, भूपिदर सिंह छह जून, समेत तीन दर्जन फेडरेशन के पूर्व नेताओं और वर्करों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अकाली दल संयुक्त के नेता मनमोहन सिंह सठियाला, रविदर सिंह ब्रह्मपुरा, गुरप्रीत सिंह कलकत्ता, कैप्टन अजीत सिंह, दिलजीत सिंह गिल आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी