फताहपुर स्कूल का कच्चा रास्ता 30 लाख से होगा पक्का

पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 71 के अधीन आते इलाके झब्बाल रोड में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:51 PM (IST)
फताहपुर स्कूल का कच्चा रास्ता 30 लाख से होगा पक्का
फताहपुर स्कूल का कच्चा रास्ता 30 लाख से होगा पक्का

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 71 के अधीन आते इलाके झब्बाल रोड में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फताहपुर सरकारी स्कूल के साथ लगते कच्चे रास्ते में नई सड़क बनाने के काम की शुरुआत करवाई। इसपर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्षद विकास सोनी ने कहा कि वार्ड नंबर 71 के अधीन आते इलाके गांव फताहपुर, बाबा दीप सिंह कालोनी, आनंद एवेन्यू, आनंद विहार, अनगढ़ सहित अन्य इलाकों में 90 फीसद से ज्यादा नए सीवरेज, पीने वाले पानी की पाइप लाइन व नई सड़कों के विकास कार्यो को मुकम्मल कर दिया गया है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में रहते विकास कार्यो को भी मुकम्मल कर दिया जाएगा। पार्षद विकास सोनी ने इलाका निवासियों की मुश्किलों को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से निपटारा करवाया। इस मौके पर युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा, पार्षद पति लखविदर सिंह, पावेल सिंह, रोबिन बीर सिंह, बिट्टू बाजवा व विपन दीप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी