डेंगू संक्रमित पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

करवाचौथ के पावन अवसर पर जहां देशभर में महिलाओं ने अपनी पति की दीर्घायु के लिए सबसे कठिन व्रत रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:48 PM (IST)
डेंगू संक्रमित पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत
डेंगू संक्रमित पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत

जागरण संवाददाता, अमृतसर : करवाचौथ के पावन अवसर पर जहां देशभर में महिलाओं ने अपनी पति की दीर्घायु के लिए सबसे कठिन व्रत रखा। वहीं अमृतसर के माल रोड में रहने वाले कारोबारी जितेंद्र अरोड़ा की पत्नी सोनिया अरोड़ा ने अस्पताल में यह पर्व मनाया।

दरअसल, जितेंद्र अरोड़ा पिछले एक सप्ताह से डेंगू संक्रमण से जूझ रहे हैं। वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डेंगू के चलते उनके रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या के 33 हजार रह गई है। उनकी पत्नी सोनिया अरोड़ा 24 घंटे उनकी सेवा में जुटी रहीं।

रविवार को करवाचौथ का व्रत भी उन्होंने पूरी श्रद्धा और पति के प्रति स्नेह भाव से रखा। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शाम को चांद निकलने के बाद उन्होंने अस्पताल में अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया। सोनिया अरोड़ा ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि उनके पति शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि उनकी पत्नी हर साल यह व्रत रखती हैं।

chat bot
आपका साथी