आज भारत बंद: अमृतसर में 20 जगह किसान करेंगे प्रदर्शन, बसें नहीं चलेंगी

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। ऐसे में आप घरों से बाहर न निकलें दूसरे शहर जाने का कार्यक्रम न बनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:10 AM (IST)
आज भारत बंद: अमृतसर में 20 जगह किसान करेंगे प्रदर्शन, बसें नहीं चलेंगी
आज भारत बंद: अमृतसर में 20 जगह किसान करेंगे प्रदर्शन, बसें नहीं चलेंगी

जागरण टीम, अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। ऐसे में आप घरों से बाहर न निकलें, दूसरे शहर जाने का कार्यक्रम न बनाएं। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर अमृतसर बस अड्डे से कोई भी निजी व मिनी बस नहीं चलेगी। इसके अलावा पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कंस्ट्रक्ट वर्कर्स यूनियन ने किसानों को अपना समर्थन दिया है। इस कारण पनबस पीआरटीसी की बसों का पहिया जाम रहेगा। वहीं किसानों के सोमवार को भारत बंद के एलान को डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने भी समर्थन किया है।

इस मोर्चा की ओर से जिले में करीब 20 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके जाएंगे। शहर में करीब पांच स्थानों पर प्रदर्शन होंगे और बाजारों में मार्च भी निकाले जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रदर्शन व रैलियां करेंगे। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक यह आंदोलन चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान किसान रोष मार्च निकालेंगे। हालांकि किसी भी जगह पर पब्लिक को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। रास्तों को ब्लाक नहीं किया जाएगा।

किसान मोर्चा के बंद को भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां, पंजाब किसान सभा, आल इंडिया किसान सभा, किरती किसान यूनियन, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, आजाद किसान संघर्ष कमेटी, किसान संघर्ष कमेटी, लोक मोर्चा पंजाब, अकाली दल बादल, अकाली दल संयुक्त, दमदमी टकसाल, अखिल भारत हिदू महासभा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जम्हूरी किसान सभा, ट्रेड यूनियन संगठनों एटक, सीटू, एचएमएस, सीटीयू, इंटक, डीसी दफ्तर यूनियन, अलग-अलग व्यापारिक जत्थेबंदियों ने समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं रत्न सिंह रंधावा, बलविदर सिहं दुधाला, लखबीर सिंह निजामपुरा, बलकार सिंह रंधावा, मास्टर सुच्चा सिंह अजनाला, धनवंत सिंह खतराए कलां, जतिदर सिंह छीना, मेजर सिंह, मेहताब सिंह सिरसा, अमरजीत सिंह आसला, कुलवंत सिंह बावा ने कहा कि शहर में गोल्डन गेट, छेहरटा चौंक, भंडारी पुल, फतेहगढ़ चूडियां रोड़, अल्फा माल के बाहर और पुतलीघर चौक में प्रदर्शन व धरनें होंगे। वहीं ग्रामीण इलाकों में मेहता चौक, टांगरा, टोल प्लाजा मानावाला, टोल प्लाजा कत्थूंनगल, जंडियाला गुरु, अटारी चौक, खासा, ब्यास, जीटी रोड रईयां, अजनाला चौक, चौगांवां, नवां पिड, मजीठा, चविडा देवी, झब्बाल रोड आदि में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ये हैं प्रदर्शन स्थल

-शहर में गोल्डन गेट, छेहरटा चौंक, भंडारी पुल, फतेहगढ़ चूडियां रोड़, अल्फा माल के बाहर और पुतलीघर चौक।

-ग्रामीण इलाकों में म हता चौक, टांगरा, टोल प्लाजा मानावाला, टोल प्लाजा कत्थूंनगल, जंडियाला गुरु, अटारी चौक, खासा, ब्यास, जीटी रोड रइया, अजनाला चौक, चौगांवां, नवां पिड, मजीठा, चविडा देवी, झब्बाल रोड। संघर्ष कमेटी के नेता भी देंगे धरना, रेल ट्रैक करेंगे बाधित

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से संयुक्त मोर्चा से अलग रहकर सोवार को पंजाब बंद को सफल बनाने का एलान किया है। संघर्ष कमेटी ने रविवार को हाल बजार समेत अलग-अलग मार्केट में जाकर व्यापारियों और दुकानदारों को 27 सितंबर को कारोबार बंद रखने की अपील की। संघर्ष कमेटी की ओर से 27 सितंबर को गोल्डन गेट अमृतसर, देवीदासपुरा रेल फाटक, बंडाला, बेदादपुर मुख्य सड़क, बुताला, मेहता चौंक, उद्धोके, टाहली साहिब बस स्टैंड, सैदोलेहल, चमियारी, जैंतीपुर, रामतीर्थ, गग्गोमाहल, अजनाला, खासा, लोपोके चौगांवा, कत्थूनंगल रेल लाइन, डेरा बाबा नानक, बटाला रेल लाइन आदि 30 स्थानों पर संगठन के कार्यकर्ता धरना लगाएंगे। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के संबंध में रैली निकालते हुए डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। कुछ स्थानों पर रेल ट्रैक भी बाधित करेंगे। धरने के कारण शहर में रूट डायवर्ट होगा, यहां से जा सकते हैं आप

किसानों के धरने पर शहर में किसी तरह के ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। हालांकि शहर में पांच जगह पर किसानों का धरना सुबह से ही जारी रहेगा। धरना शुरू होने से पहले पुलिस ट्रैफिक को गोल्डन गेट से पहले बाईपास से डायवर्ट कर देगी। इसके बाद छेहरटा चौक पर धरना रहेगा। छेहरटा, नारायणगढ़ और पुतलीघर से शहर के भीतर जा सकते हैं। इसके बाद किसानों का धरना भंडारी पुल पर रहेगा।

chat bot
आपका साथी