किसान कारपोरेट मुक्त भारत के रूप में मनाएंगे दीवाली: सतनाम सिंह पन्नू

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से इस बार दीवाली व बंदी छोड़ दिवस का त्योहार कारपोरेट मुक्त भारत के रूप में मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 02:30 PM (IST)
किसान कारपोरेट मुक्त भारत के रूप में मनाएंगे दीवाली: सतनाम सिंह पन्नू
किसान कारपोरेट मुक्त भारत के रूप में मनाएंगे दीवाली: सतनाम सिंह पन्नू

जागरण संवाददाता, अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से इस बार दीवाली व बंदी छोड़ दिवस का त्योहार कारपोरेट मुक्त भारत के रूप में मनाया जाएगा। यह फैसला संगठन की सोमवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया है। संगठन के कार्यालय शहीद अंग्रेज सिंह बाकीपुर भवन में कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू की ओर से इस बैठक की अध्यक्षता की गई। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू और महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि दीवाली वाले दिन ही श्री गुरु हरगोबिद पातशाह ने 52 राजाओं को ग्वालियर के किले से मुक्त करवाया था। इसके चलते दीवाली को बंदी छोड़ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। संगठन की कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि बंदी छोड़ दिवस को किसान इस बार कारपोरेट भारत मुक्त दिवस के रूप में मनाएंगे। इस के लिए संगठन की ओर से राज्य व्यापी अभियान सारे वर्ष तक चलाया जाएगा। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ नेता गुरबचन सिंह चब्बा, सविदर सिंह चुताला, सुखविदर सिंह सभरा, जसबीर सिंह पिद्दी, हरप्रीत सिंह सिद्धवां, रणजीत सिंह कलेरबाला, सतनाम सिंह मानोचाहल आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी