किसानों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ फूंके पुतले

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से रविवार को गांवों में जाकर किसानों और लोगों को कृषि सुधार कानूनों व मिनी लाकडाउन के खिलाफ जागृत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 05:27 PM (IST)
किसानों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ फूंके पुतले
किसानों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ फूंके पुतले

जागरण संवाददाता, अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से रविवार को गांवों में जाकर किसानों और लोगों को कृषि सुधार कानूनों व मिनी लाकडाउन के खिलाफ जागृत किया। इस दौरान सरकार के पुतले फूंक कर रोष जताया गया। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुआई में रविवार को भी अलग-अलग गांवों में प्रदर्शन करके पंजाब और केंद्र सरकार के पुतले फूंके गाए।

किसान नेता व संगठन के जोन अध्यक्ष गुरदेव सिंह वरपाल ने कहा कि मिनी लाकडाउन कोरोना के बढ़ रहे प्रभाव का कोई भी सार्थक हल नहीं है। सरकार को कोविड का हल वैज्ञानिक तरीके के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सारा देश सरकार की नीतियों से परेशान है। हर वर्ग की आर्थिक व्यवस्था मिनी लाकडाउन के चलते प्रभावित हो रही है। किसान ही नहीं बल्कि सभी वर्ग सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सेहत सुविधाएं प्रदान करने में नाकाम रही है। लोगों से प्रत्येक खरीद पर अलग-अलग रूप में मोटा टैक्स इकट्ठा करने वाली सरकार लोगों को सार्थक सेहत सुविधाएं प्रदान करने में असफल रही है।

इस मौके पर निशान सिंह, कुलदीप सिंह चब्बा, डा. बलविदर सिंह, हरकीरत सिंह इब्बन, चरनजीत सिंह सफीपुर, बलदेव सिंह, परगट सिंह, आकाशदीप सिंह वरपाल, हरदेव सिंह सांघना, अमरदीप सिंह ने गांवों में जाकर प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी