ट्रैक्टर मार्च से शहर में ट्रैफिक जाम, पाबंदी के बावजूद किसानों ने ड्रोन भी उड़ाया

केंद्र सरकार की ओर से अपनाई जा रही किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ट.ूक्टर मार्च आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:36 PM (IST)
ट्रैक्टर मार्च से शहर में ट्रैफिक जाम, पाबंदी के बावजूद किसानों ने ड्रोन भी उड़ाया
ट्रैक्टर मार्च से शहर में ट्रैफिक जाम, पाबंदी के बावजूद किसानों ने ड्रोन भी उड़ाया

जागरण संवाददाता, अमृतसर: केंद्र सरकार की ओर से अपनाई जा रही किसान व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ट.ूक्टर मार्च आयोजित किया गया। होली सिटी फार्मर ग्रुप की अगुआई में आयोजित इस मार्च में अलग अलग जत्थेबंदियों से जुड़े किसान शामिल हुए। होली सिटी से लेकर अमृतसर के अलग अलग इलाकों में निकाले गए इस मार्च के कारण शहर में ट्रैफिक जाम लग गया। ट्रैफिक व्यवस्था ढाई घंटे बुरी तरह प्रभावित रही। इतना ही नही सीमांत जिले में ड्रोन कैमरा उड़ाने पर पाबंदी होने के बावजूद किसानों ने अपने ट्रैक्टर मार्च के दौरान रिकार्डिंग के लिए इसका उपयोग किया। वहीं किसानों ने होली सिटी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर भी नारेबाजी की। किसानों की मांग है कि तीन कृषि कानून रद किए जाएं।

मार्च में बढ़ी संख्या में शामिल हुए किसानों के साथ उनके परिवारों की महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। मार्च की अगुआई गुरदेव सिंह माहल, राजन सिह मान, तेजबीर सिंह मान, डा एमपीएस ईशर, सिकंदर सिंह गिल,रणजीत सिंह राणा,बलराज सिंह हेर, लाली शहबाजपुरी व रमनप्रीत सिंह बाजवा आदि कर रहे थे। उन्होंने काह कि केंद्र सरकार जानबूझकर कृषि कानूनों को रद करने के लिए तैयार नहीं है। अब सरकार ने किसानों के साथ बातचीत कर रास्ता भी छोड़ दिया है तो किसानों के पास सिर्फ संघर्ष के अलावा कोई और रास्ता नही रह गया है। किसान संघर्ष उस मुकाम तक पहुंच गया है यहां से जीत अब कुछ ही दूरी पर रह गई है। सरकारों की ओर से किसान आंदोलन को बदनाम करने कमजोर करने की कोशिशें हो रही है। करनाल और मोगा में किसानों पर हुआ लाठीजार्च किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। उनकी मांग है कि किसानों पर दर्ज सभी झूठे मामले रद्द किए जाएं। नहीं तो किसान भाजपा के नेताओं को उनके घरों से निकलना बंद कर देंगे।

chat bot
आपका साथी