खाद व बीजों के रेट बढ़ाने खिलाफ किसानों ने फूंके पुतले

सरकार की ओर से डीएपी खाद कपास के बीजों के रेटों में वृद्धि और गेहूं खरीद में लागू की जा रही शर्तों के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:47 PM (IST)
खाद व बीजों के रेट बढ़ाने खिलाफ किसानों ने फूंके पुतले
खाद व बीजों के रेट बढ़ाने खिलाफ किसानों ने फूंके पुतले

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सरकार की ओर से डीएपी खाद , कपास के बीजों के रेटों में वृद्धि और गेहूं खरीद में लागू की जा रही शर्तों के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने सरकार का पुतला फूंका। अमृतसर फिरोजपुर मार्ग पर गांव चब्बा के पास धरना देकर व पुतला फूंककर प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 18 अप्रैल को भगतांवाला आनाज मंडी में विशाल रैली की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार की ओर से साजिश करके डीएपी खाद के रेटों में प्रति बोरी भारी वृद्धि की गई है। इस से पहले कपास के बीजों के रेट में प्रति पैकेट 35 रुपये वृद्धि की गई है। गेहूं की खरीद के लिए भी सरकार की ओर से किसानों पर कई शर्तें लगाई जा रही है। किसानों से भूमि के दस्तावेज न जमा करवाने पर पेमेंट रोकने के आदेश दिए गए है। आनाज के खराब दानों की भी कटौती किसानों के खातों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से एमपीएमसी एक्ट के अनुसार केंद्र सरकार के पास सही पक्ष नहीं रखा गया। केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत आढ़तियों और किसानों के बीच फूट डालने की नीतियों को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को राम तीर्थ और 12 अप्रैल को कत्थूनंगल में रोष-प्रदर्शन किए जाएंगे। इस प्रदर्शनों में महिलाएं भी शामिल होंगी। उन्होने कहा कि उनकी मांगें न मानी तो संघर्ष तेज करेंगे।

chat bot
आपका साथी