किसानों ने अमृतसर-तरनतारन रोड जाम कर फूंका केंद्र का पुतला

। लोकसभा में पास किए गए कृषि विधेयक के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:30 PM (IST)
किसानों ने अमृतसर-तरनतारन रोड  जाम कर फूंका केंद्र का पुतला
किसानों ने अमृतसर-तरनतारन रोड जाम कर फूंका केंद्र का पुतला

जागरण संवाददाता, अमृतसर

लोकसभा में पास किए गए कृषि विधेयक के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने शनिवार को अमृतसर-तरनतारन जीटी रोड को जाम कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान नेताओं निशान सिंह, बलदेव सिंह व कुलदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक पास कर दिया है। केंद्र कृषि सेक्टर को पूरी तरह कारपोरेट घरानों को सौंपने जा रही है। इससे किसान अपनी ही भूमि पर कृषि मजदूर बन कर रह जाएंगे। किसानों की फसल के मानमाने ढंग से व्यापारी रेट तय करेंगे। मंडियों में किसानों की लूट बढ़ जाएगी।

किसान नेताओं ने कहा कि किसान राज्य भर में 24 सितंबर से रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगे, वहीं 25 सितंबर को पंजाब बंद रखा जाएगा। इसके लिए संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान रजिदर सिंह, बूटा सिंह , सुर्जन सिंह , जगप्रीत सिंह , रणजीत सिंह राणा, सुखदेव सिंह, निर्मल सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी