किसानों ने किया भाजपा नेता राजीव माणा के घर का किया घेराव

आजाद किसान संघर्ष कमेटी ने दिलबाग सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ भाजपा नेता व पंजाब भाजपा कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य राजीव कुमार माणा के घर के बाहर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:54 PM (IST)
किसानों ने किया भाजपा नेता राजीव माणा के घर का किया घेराव
किसानों ने किया भाजपा नेता राजीव माणा के घर का किया घेराव

संवाद सहयोगी, जंडियाला गुरु : आजाद किसान संघर्ष कमेटी ने दिलबाग सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ भाजपा नेता व पंजाब भाजपा कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य राजीव कुमार माणा के घर के बाहर धरना दिया।

किसानों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता राजीव कुमार माणा ने किसानों के आंदोलन को बेकार कहते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे हैं। जब तक राजीव कुमार माणा किसानों से माफी नहीं मांग लेंगे तब तक उनके घर का घेराव करते रहेंगे।

उधर, राजीव कुमार माणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून किसानों के हक में ही हैं। इन कानूनों से बिचौलियों का जाल खत्म हो जाएगा। राजीव कुमार माणा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने किसानों के बारे में ऐसा कुछ कभी भी नहीं कहा है और न ही कभी कोई अपशब्द कहे हैं। वह किसानों की इज्जत करते हैं।

chat bot
आपका साथी