नमी के नाम पर किया जा रहा है किसानों को परेशान, धान में की जा रही कटौती

आल इंडिया किसान सभा ने किसानों के धान की सरकारी खरीद में की जा रही कटौती के खिलाफ आंदोलन करने का एलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:53 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:53 PM (IST)
नमी के नाम पर किया जा रहा है किसानों को परेशान, धान में की जा रही कटौती
नमी के नाम पर किया जा रहा है किसानों को परेशान, धान में की जा रही कटौती

जागरण संवाददाता, अमृतसर : आल इंडिया किसान सभा ने किसानों के धान की सरकारी खरीद में की जा रही कटौती के खिलाफ आंदोलन करने का एलान किया है। मुद्दे को लेकर संगठन की ओर से अमृतसर के डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं मंडियों में खरीदे गए धान की लिफ्टिंग की धीमी गति के कारण किसानों का हा रही मुश्किलों के खिलाफ भी संगठन आवाज बुलंद करेगा।

किसान सभा के नेता बलविदर सिंह दुधाला ने कहा कि अमृतसर जिले की अलग अलग मंडियों में से किसानों की ओर से संगठन को सूचनाएं दी है कि नमी और क्वालिटी के मामले को लेकर किसानों के धान की खरीद पर कटौती लगाई जा रही है। जिस को संगठन किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के पास लोपोके, अजनाला , बाबा बकाला और रमदास आदि क्षेत्रों से सूचनाएं मिल रही है कि नमी का बहाना लगा कर किसानों की धान की फसल पर 100 क्विंटल के पीछे पांच क्विटल की कटौती लगाई जा रही है। इतना ही नही धान की क्वालिटी के मामले पर भी रेट कम मिल रहा है। वहीं सबसे अधिक मुश्किलें उन किसानों को अपना धान बेचने के लिए आ रही है जिन की ओर से ठेके पर भूमि लेकर खेती की जाती है। क्योंकि ठेके पर भूमि लेकर खेती करने वाले किसानों का कोई भी एग्रीमेंट मालिकों के साथ नही होता। उनको अपनी जमाबंदियों आदि के सबंध में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। ठंडी हवाएं चल रही है। जिस के चलते हवा में नमी बढ़ गई है और इस के चलते धान में भी नमी की मात्रा बढ रही है। नमी अधिक होने का बहाना लगा कर किसानों की धान की खरीद भी नही हो रही है और न ही उनको उचित व तय मूल्य मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी