राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर मोर्चे में शामिल किसान की हार्ट से मौत

राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर मोर्चा लगा कर बैठे किसानों में से एक किसान अंग्रेज सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:43 PM (IST)
राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर मोर्चे में शामिल किसान की हार्ट से मौत
राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर मोर्चे में शामिल किसान की हार्ट से मौत

जासं, अमृतसर : राज्य सभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर मोर्चा लगा कर बैठे किसानों में से एक किसान अंग्रेज सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 45 वर्षीय अंग्रेज सिंह जिले के तहसील अजनाला के गांव कमालपुरा का रहने वाला था और वह किरती किसान यूनियन का सक्रिय सदस्य भी था।

अंग्रेज सिंह की मौत की सूचना मिलते ही डीसीपी परमिदर सिंह भंडाल और एसडीएम अर्शदीप सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्ट मार्टम करवा कर स्वजनों को सौंप दिया।

एसडीएम अर्शदीप सिंह ने सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन भी दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के साथ संबंधित जत्थेबंदियों की ओर से श्वेत मलिक के घर के बाहर 27 सितंबर 2020 से मोर्चा लगाया हुआ है। इस मोर्चा में बारी-बारी से किसान 24 घंटे धरना दे रहे हैं। अंग्रेज सिंह भी वीरवार से धरने पर था। अंग्रेज के साथी किसानों ने बताया कि अंग्रेज सिंह वीरवार की रात करीब ढाई बजे उठा था। इसके बाद शुक्रवार को सुबह पांच बजे जब उसे उठाया गया तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। डाक्टर को बुलाया गया, जिसने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि अंग्रेज सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

किरती किसान यूनियन के नेता जतिदर सिंह छीना ने बताया कि अंग्रेज सिंह अपने युवा काल से ही संगठन के साथ जुड़े हुए थे। वह दिल्ली में चल रहे किसान धरने में कई बार शामिल होने के लिए गए थे। करीब दो माह पहले ही अंग्रेज सिंह ने अपने बेटे आज्ञापाल सिंह को कनाडा भेजा था।

chat bot
आपका साथी