स्कूल में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

सदर थाने की पुलिस ने निजी स्कूल में घुसकर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:10 AM (IST)
स्कूल में घुसकर दी जान से मारने की धमकी
स्कूल में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

जागरण संवाददाता, अमृतसर: सदर थाने की पुलिस ने निजी स्कूल में घुसकर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्कूल की प्रिसिपल मनीषा ने आरोप लगाया कि संपत्ति को लेकर उनका जेठ किशोर बांसल और जेठानी अनु बांसल के साथ विवाद चल रहा है। बीते दिन उक्त आरोपित अपने साथियों के साथ स्कूल में घुस आए।

फिलहाल सदर पुलिस ने बसंत एवेन्यू निवासी मनीषा के बयान पर अनु बांसल, किशोर बांसल, सन्नी बांसल, टंडन नगर स्थित बटाला रोड निवासी रमन कपूर, नीरज वडाला, गोपाल कपूर और पांच अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपित अवैध रूप से उनके स्कूल में घुस आए और जान से मारने की धमकियां देने लगे। आरोपितों ने उन्हें धमकाया कि वह उनकी बेटी का अपहरण कर लेंगे।

उधर, फाइट फॉर राइट एनजीओ के प्रधान नीरज वडाला ने दावा किया है कि स्कूल की प्रॉपर्टी में कमल किशोर बंसल का हिस्सा है। ट्रस्टी होने के बावजूद उनके छोटे भाई और उनकी पत्नी द्वारा उन्हें स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया जा रहा। वह अपनी समस्या लेकर उनके पास आए थे, जिसके बाद वह शांतिपूर्ण ढंग से बात करने के लिए स्कूल गए थे, लेकिन उनपर मामला दर्ज करवा दिया गया। वह रूटीन में स्कूल गए थे। उनपर झूठा मामला दर्ज किया गया है। सीपी सुखचैन सिंह गिल ने केस की जांच एडीसीप संदीप मलिक को सौंपी है।

chat bot
आपका साथी