चुग के जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक बनने पर खुशी जताई

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को पार्टी हाईकमान ने जन आशीर्वाद यात्रा का संयोजक बनाकर पंजाब की जनता और कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 06:47 PM (IST)
चुग के जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक बनने पर खुशी जताई
चुग के जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक बनने पर खुशी जताई

संवाद सहयोगी, अमृतसर :

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को पार्टी हाईकमान ने जन आशीर्वाद यात्रा का संयोजक बनाकर पंजाब की जनता और कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। यह बात भाजपा पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य हेमंत मेहरा पिकी, प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तलविदर बिल्ला, सतीश अग्रवाल, पंजाब सफाई कर्मचारी कमिशन के पूर्व सदस्य गोप चंद, मंडल महामंत्री सुनील सहगल ने कही।

उन्होंने कहा कि 19567 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 1663 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन नेताओं ने कहा कि नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियो का विपक्ष द्वारा दोनों सदनों में उनका परिचय न कराने देने के विरोधस्वरूप भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का बड़े स्तर पर आयोजन कर रही है।

भाजपा नेताओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जेपी नड्डा ने पंजाब के सपूत तरुण चुग को इस यात्रा का संयोजक बनाकर पंजाब की जनता विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा की यह यात्रा 16 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी