छठे नवरात्र पर भक्तजनों ने किया मां भगवती का गुणगान

नवरात्र के छठे दिन रविवार को भक्तजनों ने मंदिरों व डेरों में जाकर नतमस्तक होकर मां भगवती के दरबार में कच्ची लस्सी चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:02 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:02 AM (IST)
छठे नवरात्र पर भक्तजनों ने किया मां भगवती का गुणगान
छठे नवरात्र पर भक्तजनों ने किया मां भगवती का गुणगान

संवाद सहयोगी, अमृतसर : नवरात्र के छठे दिन रविवार को भक्तजनों ने मंदिरों व डेरों में जाकर नतमस्तक होकर मां भगवती के दरबार में कच्ची लस्सी चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भक्तजनों ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ भी किया। गद्दी श्री बावा लाल जी में महंत अनंतदास महाराज के सानिध्य में मां भगवती का गुणगान हो रहा है। इस मौके पर महंत अनंतदास ने मंदिर परिसर में आई कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान अजय आनंद, रमण कुमार, अनिल पवन गुप्ता, दिनेश शर्मा ने मां का गुणगान किया। इस अवसर पर संजय भाटिया, रेनू गुप्ता, रेनू भाटिया, शिव कुमार शर्मा, सन्नी भाटिया, भजन गायक सुभाष महाजन आदि मौजूद थे।

श्री वैष्णो दरबार सुंदर नगर में भी माता शारदा महेश्वरी के सानिध्य में मां भगवती का गुणगान किया गया। माता लाल देवी भवन में भी भक्तजनों ने मां के दरबार में बैठकर श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। स्वर्गीय डेरा हीरा लाल बाजार खिलौना वाला में भजन गायक विजय महक ने मां भगवती का गुणगान किया। महंत अशोक के सानिध्य में मां भगवती का गुणगान किया। मां शीतला मंदिर श्री दुग्र्याणा तीर्थ में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। मंदिर में बने दरबार में नतमस्तक होकर भक्तजनों द्वारा श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया गया। ग्रीन फील्ड में श्री वेंकटेश मंदिर में भी भक्तजनों ने मां भगवती का गुणगान किया।

श्री नवशक्ति डेरा

श्री नवशक्ति डेरा में भक्तजनों ने पूरी धार्मिक परंपरा के अनुसार ज्योति प्रज्वलित की। उसके बाद भजन गायक प्रेम कुमार, अमित शर्मा, रोहित शर्मा ने मां भगवती का गुणगान किया। श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर

श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में संत आरती देवा के सानिध्य में बृजेश बेदी द्वारा श्री अमृतवाणी का पाठ किया गया। इससे पहले पांच महीनों के पाठ व श्री दुर्गा सप्तशती महाचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित सुमित शास्त्री व अन्य भक्तजन शामिल थे। माता लाल देवी भवन

सिद्धपीठ माता लाल देवी भवन में महंत देवीदास व महंत पिल्ला के सानिध्य में मां के पक्के भजन गाए गए। भक्तजनों ने मां के दरबार में बैठकर श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। इस दौरान प्रधान विजय कुमार शर्मा, जुगल गुमटाला, यशीराजा जोशी, आशु शर्मा, दानिश, अजय कुमार, रमण महाजन, अमर मरवाह व अन्य भक्तजन शामिल थे। श्री राम दरबार टुंडा तलाब

श्री राम दरबार टुंडा तलाब में भगत सतनाम ढींगरा के सानिध्य में मां भगवती का गुणगान किया गया। दरबार में पहुंचे निपा के प्रधान गुरशरण सिंह बब्बर को सम्मानित किया गया। माता सुधा धाम में माता सुधा ने मां भगवती का गुणगान किया। पवन नगर बटाला रोड

पवन नगर बटाला रोड में भी महामाई का जागरण करवाया गया। इस मौके पर गायक कमल सितारा ने मां भगवती का गुणगान किया। इस अवसर पर अरविदर भट्टी, शक्तिपाल, सुरिदर अनेजा, अशोक महाजन, साहिल, सौरभ, दिनेश महाजन, रेखा, साइशा, नेहा, पायल, दिनेश, दानिश, मुनीश कपूर, नंदनी कपूर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी