सौतेली नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें कीं, मामला दर्ज

इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने सौतेली बेटी से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:57 PM (IST)
सौतेली नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें कीं, मामला दर्ज
सौतेली नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें कीं, मामला दर्ज

जासं, अमृतसर: इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने सौतेली बेटी से अश्लील हरकतें करने के आरोप में पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पोक्सो की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवा दिए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की 16 साल पहले मौत हो गई थी। फिर मां ने अंग्रेज सिंह नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली थी। लगभग चार महीने पहले आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब मां घर पर नहीं होती तो वह अकसर उसे परेशान करने लगा। बुधवार को उसने अपनी मां और रिश्तेदारों को आरोपित की सारी करतूतों के बारे में जानकारी दी। जब परिवार ने उसे लताड़ना शुरू किया तो आरोपित ने सभी को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपित कि गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी