पावरकाम का क्लेरिकल स्टाफ भी आंदोलन में शामिल

पंजाब भर के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन में प्रवेश कर गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:30 AM (IST)
पावरकाम का क्लेरिकल स्टाफ भी आंदोलन में शामिल
पावरकाम का क्लेरिकल स्टाफ भी आंदोलन में शामिल

जासं, अमृतसर: पंजाब भर के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन में प्रवेश कर गई है। पावरकाम की लगभग सभी कर्मचारी जत्थेबंदियों ने आंदोलन का समर्थन दे दिया है। कर्मचारियों ने 26 नवंबर तक आंदोलन बढ़ा दिया है। कर्मचारियों ने सामूहिक छु्ट्टी लेकर आंदोलन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। इसके चलते लोगों को विभागीय कार्य करवाने में मुश्किलें आ रही हैं। विभाग का क्लेरिकल स्टाफ भी आंदोलन में शामिल हो गया है। ज्वाइंट फोरम तले कर्मचारियों ने पावरकाम मैंनेजमेंट के पटियाला कार्यालय में भी धरना शुरू किया है। वहीं कर्मचारियों ने सब डिवीजन स्तर पर कामकाज ठप कर दिया है।

विभाग के जूनियन इंजीनियर, एसडीओ और एक्सईएन के साथ इमरजेंसी ड्यूटी पर ही साथ दे रहे हैं। कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर और पावर काम की इंजीनियर एसोसिएशन ने एलान किया है कि वह किसी भी तरह बिजली सप्लाई ठप नहीं होने देंगे। इसके लिए विभाग में काम करते कुछ तकनीकी कर्मचारियों का भी सहयोग किया जा रहा है। अमृतसर सिटी सर्किल कर्मचारियों के प्रधान सकत्तर सिंह माहल ने कहा कि पिछले 10 साल से उन लोगों की बकाया पे स्केल लागू नहीं हुई है। उनकी इस मांग को लेकर निरंतर पंजाब सरकार तथा पावरकाम के अधिकारियों के साथ समय-समय पर बातचीत होती रही है लेकिन उनका रवैया टालमटोल वाला ही रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली की अगर कोई मुश्किल आती है तो इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार तथा पावरकाम मैनेजमेंट होगी। उनकी मांग यही है कि पिछला पे स्केल लागू किया जाए। दविदर सिंह बग्गा, मनोज कुमार, रजिदर दत्ता, ओंकार सिंह, जतिदर सिंह बेदी, गुरदयाल सिंह, मनजिदर सिंह, गुरमुख सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह, सोमराज तथा अमरपाल सिंह मौजूद थे। ज्वांइट फोरम के नेताओं मनजीत सिंह बासरके, राकेश कुमार छेहरटा, गुरमीत सिंह शाम नगर, बलदेव सिंह, बल्ली राम, परमपाल सिंह, अमरजीत सिंह, दीपक शर्मा, राज कुमार की अगुआई में ओसीएम सब डिवीजन में भी काम काज ठप रख रोष प्रदर्शन किया गया।

chat bot
आपका साथी