अमृतसर में शर्मनाक घटना, दुष्कर्म के प्रयास के बाद प्रेमी ने महिला को नग्न कर दौड़ाया

पंजाब के अमृतसर में बेहद शर्मना‍क घटना हुई। एक महिला से उसके प्रेमी ने दुष्‍कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो कपड़े फाड़कर उसे नंगा कर दिया। महिला इसी हालत में गली में भागी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:25 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:25 PM (IST)
अमृतसर में शर्मनाक घटना, दुष्कर्म के प्रयास के बाद प्रेमी ने महिला को नग्न कर दौड़ाया
अमृतसर में शर्मनाक घटना, दुष्कर्म के प्रयास के बाद प्रेमी ने महिला को नग्न कर दौड़ाया

अमृतसर, जेएनएन। शहर के सदर थाने के एक इलाके में बेहद शर्मनाक घटना हुई। एक महिला से उसके प्रेमी ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान उसकी मां से मारपीट करते हुए उसे भी एक अलग कमरे में बंद कर दिया। दुष्‍कर्म का विरोध करने पर प्रेमी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद महिला बिना कपड़ों के ही शोर मचाती हुई घर से भागी। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने पीडि़ता और उसकी मां को अस्पताल पहुंचाया। पीडि़ता का आरोप है कि सदर थाने में शिकायत दी तो पुलिस समझौते का दबाव बनाने लगी। उसने अब डीजीपी दिनकर गुप्ता और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

पीडि़ता ने पुलिस पर लगाया समझौते का दबाव बनाने का आरोप, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर से गुहार

पीडि़ता ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी सात साल की बेटी भी है। करीब चार साल पहले उसके संधू कॉलोनी में एक युवक से प्रेम संबंध बन गए। आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लगा। उसने कई जगह बुलाकर दुष्कर्म किया। उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। शादी से पहले उसने उसे अपने घर बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब युवक की शादी हो चुकी है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 

महिला ने बताया कि वह सोमवार शाम वह मां के साथ आरोपित के घर गई। उसे कहा कि वह अश्लील वीडियो डीलिट कर दे। आरोपित ने वहां पहले ही अपने दो साथियों को बुला रखा था। उसने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्‍होंने मां-बेटी को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। दो युवकों ने अपने मोबाइल से उसकी दोबारा वीडियो बनाई और उसके प्रेमी ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

महिला ने बताया कि हाथापाई के दौरान आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह नग्न हालत में ही वह घर से भाग गई। आरोपित दोनों को पीटते हुए उनके पीछे भागे। उधर, मामले की पैरवी कर रहे वकील राज बङ्क्षरदर ने कहा कि अगर पुलिस से इंसाफ नहीं मिला तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

------

एएसआइ ने आरोप को नकारा, कहा, थाने में नहीं आ रहे पीडि़त

एएसआइ गुरजीत सिंह ने महिला द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप को नकारा है। उन्होंने बताया कि पीडि़त पक्ष बुलाने पर भी उनके पास नहीं पहुंच रहा। एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि मामला गंभीर है। सारे तथ्यों की जांच करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: ड्रोन की मदद से कोरोना मरीजों का इलाज करेगा पीजीआइ, बनाई मेडी सारथी डिवाइस 

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम पर शिकंजा, लेकिन निशाना शिअद, अमरिंदर का 2022 के चुनाव से पहलें बड़ा दांव

यह भी पढ़ें: टोहड़ा की तरह नहीं है ढींडसा, बड़ा सवाल सुखबीर बादल की घेरेबंदी में कितने कामयाब

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा, गुरमीत राम रहीम था पंजाब में बेअदबी मामलों का मास्टरमाइंड, SIT करेगी पूछताछ

यह भी पढ़ें: बेहद खास हैं पानीपत की 3D चादरें, दाम में कम व काम में दम, चीन को उसी के वाटरजेट से मात


यह भी पढ़ें: बॉलीवुड स्‍टार आयुष्मान खुराना ने खरीदी पंचकूला में आलीशान कोठी, नौ करोड़ में सौदा

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी