मुख्त्यार सिंह राजपूत बिरादरी के चुने गए अध्यक्ष

शहीद बाबा प्रताप सिंह गुरुद्वारा में सुनार (राजपूत) बिरादरी ने सर्वसम्मति से मुख्त्यार सिंह मुक्खा को गुरुद्वारा व स्वर्णकार यूनियन (यूथ) का अध्यक्ष चुन लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:24 PM (IST)
मुख्त्यार सिंह राजपूत बिरादरी के चुने गए अध्यक्ष
मुख्त्यार सिंह राजपूत बिरादरी के चुने गए अध्यक्ष

जासं, अमृतसर : शहीद बाबा प्रताप सिंह गुरुद्वारा में सुनार (राजपूत) बिरादरी ने सर्वसम्मति से मुख्त्यार सिंह मुक्खा को गुरुद्वारा व स्वर्णकार यूनियन (यूथ) का अध्यक्ष चुन लिया। वाटर सप्लाई चेयरमैन प्रगट सिंह धुन्ना, कुलदीप सिंह, लक्की ढलाईवाला, राजू ढलाईवाला की रहनुमाई में मुख्त्यार सिंह चुनने की सहमति जताई गई। मुख्त्यार सिंह फैसले का तहे दिल से स्वागत भी किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपनी बिरादरी से संबंधित हर मुश्किल को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएंगे। इस अवसर पर कुलदीप सिंह मसोन, सोनू परगट, कंवलजीत सिंह धुन्ना, कृपाल सिंह धुन्ना, प्रिस कंडा, अरविदर रिकू, इंद्रपाल साबा, जसविदर सिंह काकू, भूपेंद्र सिंह काकू, बलजीत मसोन, महंगा सिंह, मनीष चैनावाले, हरदीप राजा, हरपाल हैप्पी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी