कांग्रेस की फूट ही बनेगी उसकी हार का कारण : गौरव

भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के मीडिया सह प्रमुख गौरव भंडारी ने कहा कि कांग्रेस की आपसी फूट ही अब पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:24 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:24 PM (IST)
कांग्रेस की फूट ही बनेगी उसकी हार का कारण : गौरव
कांग्रेस की फूट ही बनेगी उसकी हार का कारण : गौरव

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के मीडिया सह प्रमुख गौरव भंडारी ने कहा कि कांग्रेस की आपसी फूट ही अब पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का कारण बनेगी। इस प्रकार कांग्रेस में पिछले काफी समय से कुर्सी को लेकर लड़ाई चल रही थी, उससे सब साबित हो गया है कि कांग्रेस में सत्ता की भूख इस कदर बढ़ चुकी है कि चाहे 3 महीने के लिए ही कुर्सी मिले, लेकिन वह लेना चाहते है। इस कुर्सी की लड़ाई में जनता को पिछले लंबे समय से नजरअंदाज किया है और पंजाब में पिछले साढे 4 साल से कोई डेवलपमेंट नहीं हुई और जो झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी, उसमें से कोई भी पूरा नहीं किया। इस प्रकार मौजूदा मुख्यमंत्री को अपमानित होकर कुर्सी छोड़नी पड़ी और फिर अलग-अलग नामों पर चर्चा करके किसी और को मुख्यमंत्री बना देने से साफ साबित है कि कांग्रेस की उलटी गिनती शुरु हो चुकी है। सत्ता में आकर वह सिर्फ और सिर्फ लूट ही करना चाहती है, लेकिन जनता अब इन पर भरोसा नहीं करने वाली, वह आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका जवाब जरूर दे देगी।

chat bot
आपका साथी