तेजधार हथियारों से हमलाकर किया घायल

पुलिस थाना जंडियाला गुरु ने खेतों में काम कर रहे व्यक्ति पर रंजिशन तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 06:22 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 06:22 PM (IST)
तेजधार हथियारों से हमलाकर किया घायल
तेजधार हथियारों से हमलाकर किया घायल

संवाद सहयोगी, जंडियाला : पुलिस थाना जंडियाला गुरु ने खेतों में काम कर रहे व्यक्ति पर रंजिशन तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तलविदर सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी गांव तरफान ने बताया कि वह अपने खेतों में काम कर रहा था। इतने में आरोपित सिमरनजीत सिंह, सतनाम सिंह निवासी चौगावां साधपुर, साहिब सिंह, गुरविदर सिंह, करम सिंह और यादविदर सिंह ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल के दिया। किसी तरह वहां से भागकर ग्रंथी गुरमीत सिंह के घर में घुसकर जान बचाई। आरोपित भी उसके पीछे ही घर मे घुस आए और दरवाजे पर दातरों से वार करते रहे और धमकियां देने लगे। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपित वहां से भाग गए। उसके भाई गुरमुख सिंह ने स्वजनों की मदद से इलाज के लिए उसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस थाना जंडियाला गुरु आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी