डा. चावला की किताब 'एकु पिता-एकस के हम बारिक' का विमोचन

पूर्व सेहत मंत्री और भाजपा नेता डा. बलदेव राज चावला की किताब का रविवार को विमोचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 08:59 PM (IST)
डा. चावला की किताब 'एकु पिता-एकस के हम बारिक' का विमोचन
डा. चावला की किताब 'एकु पिता-एकस के हम बारिक' का विमोचन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पूर्व सेहत मंत्री और भाजपा नेता डा. बलदेव राज चावला की किताब 'एकु पिता-एकस के हम बारिक' का रविवार को विमोचन किया गया। भाजपा के जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहप्रांत संघचालक डा. रजनीश अरोड़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तक का विमोचन मुख्यातिथि आरएसएस के उत्तर क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास ने किया।

आरएसएस के उत्तर क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख रामेश्वर ने कहा कि डा. चावला की पुस्तक पंजाब के पुरातन इतिहास पर आधारित है। पुस्तक में हमारे समाज की हिंदू-सिख एकता का 800 वर्ष पुरातन इतिहास संजोया गया है। इसमें हमारे गुरुओं की यात्राओं, उनके धर्मयुद्धों तथा कुर्बानियों के बारे में जानकारी दी गई है।

प्रमुख वक्ता केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के प्रो. हरमहिदर सिंह बेदी ने कहा कि यह पुस्तक पंजाब के 800 वर्ष के स्वर्णिम इतिहास की संक्षिप्त जानकारी है। इसमें प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी से लेकर दसवें गुरु श्री गोबिद सिंह जी के जीवन-चरित्र तथा उनके द्वारा हिंदू-सिख एकता के लिए लड़ी गई लड़ाइयों का वर्णन है।

डा. बलदेव राज चावला ने कहा कि 128 पेज की पुस्तक में हिंदू-सिख एकता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिद सिंह जी तक का इतिहास सृजित किया गया है। उन्होंने बताया कि वह एक और पुस्तक भी लिख रहे हैं। कार्यक्रम में मंच संचालक भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने किया। इस मौके पर कंवल कपूर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, राजेश हनी, रीना जेटली, सतपाल महाजन, राजिदर मोहन सिंह छीना, अनुज सिक्का व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी