वाल सिटी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत

वाल सिटी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:23 PM (IST)
वाल सिटी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत
वाल सिटी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत

जागरण संवाददाता, अमृतसर : वाल सिटी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी को उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अवर्दा और अमृतसर एमएसडब्ल्यू की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि जहां तक सार्वजनिक स्वास्थ्य का संबंध है, नगरपालिका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन समेत कम्पोजिग में सबसे आगे है। इस दौरान अवर्दा के डायरेक्टर अमित वाजपेयी ने कहा कि अगर हम कचरे को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग घर पर कचरे को अलग करें और रसोई से सभी हरे कचरे की घरेलू खाद बनाने का प्रयास करें। इसके अलावा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सिगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि अमृतसर में पिछले एक साल से 30 फीसद तक कचरा अलग करने में सफल रहे हैं। इसे आगे 50-60 फीसद तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

मेयर करमजीत सिंह रिटू ने कहा कि वाल सिटी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ लगभग 69,000 घर हैं। यहां शहर को 12 वार्डों में बांटा गया है। अब शहर के अंदरूनी इलाकों की सफाई भी अच्छे से हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी