दिग्विजय सिंह देश से माफी मांगें : चावला

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई संवैधानिक पदों पर रह चुके दिग्विजय सिंह ने कश्मीर में धारा 370 हटाने के संबंध में जो बात कही है उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:59 PM (IST)
दिग्विजय सिंह देश से माफी मांगें : चावला
दिग्विजय सिंह देश से माफी मांगें : चावला

जासं, अमृतसर : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई संवैधानिक पदों पर रह चुके दिग्विजय सिंह ने कश्मीर में धारा 370 हटाने के संबंध में जो बात कही है उसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करे कि क्या कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व दिग्विजय से सहमत है। सच्चाई तो यह है कि धारा 370 और 35ए हटने के बाद ही जम्मू-कश्मीर सही अर्थों में स्वतंत्र हुआ। उन लोगों के साथ कितना अन्याय किया गया जो देश विभाजन के समय भारत में आए फिर भी उन्हें वहां का नागरिक नहीं माना गया और न ही कोई ऐसी सुविधा मिली जो देश के नागरिकों को मिलती है। दुनिया के किसी भी देश में जाकर बसने वाले लोग पांच दस वर्षों में वहां के नागरिक बन जाते हैं। पर अपने ही देश में लाखों लोग नागरिक अधिकारों से वंचित रखे गए। जांच यह होनी चाहिए कि दिग्विजय सिंह यह देशविरोधी और पाकिस्तान समर्थक जो बयान दे रहे हैं उसके पीछे कोई षड्यंत्र है या दिग्विजय सिंह का ही मानसिक संतुलन समाप्त हो चुका है। भारत सरकार ऐसे वक्तव्यों का कड़ा नोटिस ले।

chat bot
आपका साथी