शहीद भगत सिंह के भतीजे के निधन पर शोक जताया

शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू किरती किसान यूनियन पंजाब के मुखी संस्थापक सुखराज सिह छीना और कर्म सिंह खतराए कलां के अचानक हुए देहांत पर अलग-अलग संगठनों ने गहरा दुख प्रगट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:24 PM (IST)
शहीद भगत सिंह के भतीजे के निधन पर शोक जताया
शहीद भगत सिंह के भतीजे के निधन पर शोक जताया

जासं, अमृतसर : शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधू, किरती किसान यूनियन पंजाब के मुखी संस्थापक सुखराज सिह छीना और कर्म सिंह खतराए कलां के अचानक हुए देहांत पर अलग-अलग संगठनों ने गहरा दुख प्रगट किया है। फोकलोर रिसर्च अकादमी के रामेश यादव, अलमी पंजाबी विरासत फाउंडेशन के भूपिदर सिंह संधू, पंजाब किसान सभा के लखबीर सिंह निजामपुरा, नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन के राजबीर सिंह और ट्रेड यूनियन संगठन एटक के सचिव अमरजीत सिंह आसल ने गहरा दुख प्रगट किया है। अलग-अलग संगठनों के नेताओं हरजीत सिंह, दसविदर कौर, दिलबाग सिंह ने कहा कि सुखराज सिंह ने अपना जीवन किसानों को उनके हक दिलवाने के लिए अर्पित कर दिया। जब भी अलग-अलग वर्गों के अधिकारों की लड़ाई की बात होती है तो सुखराज सिंह छीना पहली कतार में रहे है।

chat bot
आपका साथी