गुरु चरणों में नतमस्तक होकर भक्तों ने की व्यास पूजा, लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने अपने गुरुओं के समक्ष नतमस्तक होकर भक्ति का परिचय दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:00 AM (IST)
गुरु चरणों में नतमस्तक होकर भक्तों ने की व्यास पूजा, लिया आशीर्वाद
गुरु चरणों में नतमस्तक होकर भक्तों ने की व्यास पूजा, लिया आशीर्वाद

संस, अमृतसर: गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने अपने गुरुओं के समक्ष नतमस्तक होकर भक्ति का परिचय दिया। भक्तजनों ने अपने गुरुओं के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं कई भक्तों ने मंदिरों में जाकर प्रभु की आराधना कर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। माता तुलसी के समक्ष दीये जलाकर भी पूजा-अर्चना की।

श्री दुग्र्याणा तीर्थ परिसर में गुरु पूर्णिमा वाले दिन पुजारियों की ओर से ठाकुर जी की पूजा की गई। भक्तजनों ने भगवान श्री ठाकुर जी के दरबार में नतमस्तक होकर परिवार की सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की। गद्दी श्री बावा लाल दयाल कर्मो ड्योढ़ी में सुबह से ही पहुंचे भक्तों ने अपने गुरु की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत अनंत दास महाराज ने अपने गुरुओं की पूजा की। फिर बाबा लाल दयाल जी की आरती कर मानवता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद से ही विश्व का कल्याण है। गुरु हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भजन मंडलियों ने सतगुरु बावा लाल दयाल जी का गुणगान किया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। पार्षद ममता दत्ता व विनोद शर्मा ने भी दरबार में माथा टेका।

इसी तरह श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर में व्यास पूजा संत आरती देवा महाराज के सान्निध्य में की गई। श्री गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। संत आरती देवा जी ने कहा कि व्यास पूजा हमें अपने गुरुओं का सम्मान करने का संदेश देती है। इस अवसर पर सुमित शास्त्री ने मां का गुणगान किया। श्री राम दरबार टुंडा तालाब में श्री राम दरबार सेवा सोसायटी की ओर से भगत सतनाम ढींगरा के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर राज वर्मा व अन्य परिजन मौजूद थे। सिद्धपीठ माता लाल देवी भवन माडल टाउन में गुरु पूर्णिमा पर सुबह पांच बजे माता लाल देवी के चरणों की पूजा की गई। चरणामृत भक्तजनों को वितरित किया गया। भक्तों ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ भी किया।

उदासीन आश्रम अखाड़ा घी मंडी के महंत गुरचरण दास, उदासीन आश्रम अखाड़ा निर्वाणसर लक्कड़ मंडी के महंत सुखदेवानंद महाराज व स्वामी टाइगर मुनि, उदासीन आश्रम अखाड़ा संगलवाला के महंत दिव्याम्बर मुनि, उदासीन आश्रम अखाड़ा छत्तेवाला के महंत गोपाल दास, मां वैष्णो धाम सुंदर नगर के माता शारदा महेश्वरी मां बगलामुखी मंदिर के महंत दुर्गादास, माता सुधा धाम की माता सुधा श्रीराम बालाजी धाम के अशनील महाराज मंदिर महाकाली गुफा वाला के मनोज महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। 101 परिवारों को राशन वितरित किया

वहीं श्री राम शरणम अमृतसर ने परम पूज्य तिलक राज वालिया के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा पर पूजा की। इस अवसर पर 101 परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर बद्रीनाथ मल्होत्रा, विमल गुप्ता, संजय धवन, चरणजीत बहल, सुनील गुप्ता, संजय मलिक, घनश्याम लूथरा, प्राण अग्रवाल, कुलभूषण नंदा, अमित व्यास, रवि महाजन, श्याम सुंदर अरोड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी