अष्टमी पर आज घर-घर होगा कंजक पूजन

नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को मां के दरबार में हाजिरी लगाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में भक्तजनों ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया तथा आरती करके परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:55 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 01:55 AM (IST)
अष्टमी पर आज घर-घर होगा कंजक पूजन
अष्टमी पर आज घर-घर होगा कंजक पूजन

संवाद सहयोगी, अमृतसर: नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को मां के दरबार में हाजिरी लगाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में भक्तजनों ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया तथा आरती करके परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की। भक्तजनों ने मंदिरों में कच्ची लस्सी चढ़ाकर मां भगवती से महामारी को समाप्त करने की अरदास की। वहीं मंगलवार को अष्टमी पर कंजक पूजन होगा। भक्तजनों ने कंजक पूजन करने के लिए घरों में कंजको को उपहार देने के लिए खरीदारी की। वहीं मां को भोग लगाने के लिए कई तरह के व्यंजनों का सामान भी खरीदा।

इससे पहले सोमवार को श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में परम संत आरती देवा जी महाराज के सान्निध्य में सकीर्तन किया गया। महंत हेमकुंज बंधु जी महाराज ने हरिनाम कीर्तन किया। स्वामी कृष्णानंद, महाराज साध्वी डाक्टर कृष्ण प्रिया, आरपी पवन तथा कुलवंत राय नूर ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। इसके पहले श्री दुर्गा सप्तशति महा चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। परम संत आरती देवा महाराज ने कहा कि प्रभु नाम के सिमरन के साथ ही हम प्रभु धाम को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सुमित शास्त्री, बालकिशन, जगदीश राज, पुष्पा, वंदना, कैलाश रानी, उषा रानी, रविद्र कुमार, बल्लू, विपन व अन्य भक्तजन शामिल थे।

श्री राम दरबार टुंडा तालाब में भगत सतनाम ढींगरा के सानिध्य में भजन मंडलियों ने मां भगवती का गुणगान किया। दरबार में पहुंचे अमित कपूर व रविकांत हांडा को भगत जी ने सम्मानित किया। मां बगलामुखी माता मंदिर में मां भगवती का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। महंत दुर्गादास ने कहा कि मां बगलामुखी के आशीर्वाद से ही भक्तजनों का कल्याण है। भजन मंडलियों ने मां भगवती का गुणगान किया।

सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन में महंत दुर्गादास, महंत पिल्ला ने पक्का भजन कलाकार मां भगवती की आराधना की। इस अवसर पर बच्चों ने मां के दरबार में आरती की। प्रधान विजय कुमार शर्मा, जुगल गुमटाला, यशी राजा जोशी भी शामिल थे। माता शीतला मंदिर में भी भक्तजनों ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया। संस्कृत में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। महासचिव अरुण खन्ना ने बताया शिव मंदिर में रोजाना श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। श्री नव शक्ति डेरा व अन्य मंदिरों मैं भी भगवती का गुणगान हुआ।

chat bot
आपका साथी