भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आज होगा

भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव पर शुक्रवार को भक्त पूजा अर्चना करके मानवता के कल्याण के लिए आराधना करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:30 PM (IST)
भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आज होगा
भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आज होगा

संस, अमृतसर : भगवान श्री परशुराम जयंती महोत्सव पर शुक्रवार को भक्त पूजा अर्चना करके मानवता के कल्याण के लिए आराधना करेंगे। श्री दुग्र्याणा तीर्थ के निकट बने भगवान श्री परशुराम मंदिर में सुबह पंचामृत के साथ पुजारियों द्वारा स्नान करवाया जाएगा। इसके बाद भव्य श्रृंगार किया जाएगा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा द्वारा मंदिर परिसर में हवन मानवता के कल्याण के लिए करवाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट रमेश शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी की जारी गाइडलाइन के तहत कार्यक्रम करवाया जाएगा। लोगों को भगवान श्री परशुराम जयंती पर घरों में दीपमाला करके पूजा अर्चना करनी चाहिए। हिदू सत्कार कमेटी के संयोजक अरुण पोपा व पंजाब प्रधान पंडित महिदर पाल ने बताया कि आज शुक्रवार को भगवान श्री राम परशुराम चौक में पूजा-अर्चना की जाएगी। जयंती महोत्सव पर लड्डू बांटे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी