नवजोत कौर बोलीं, 2022 में पूर्वी विस क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे सिद्धू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर ने कैप्टन अमरिदर सिंह पर बरसते हुए कहा कि कैप्टन के कार्यकाल में नवजोत सिंह सिद्धू के हलके में भेदभाव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:54 PM (IST)
नवजोत कौर बोलीं, 2022 में पूर्वी विस क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे सिद्धू
नवजोत कौर बोलीं, 2022 में पूर्वी विस क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे सिद्धू

जागरण संवाददाता, अमृतसर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर ने कैप्टन अमरिदर सिंह पर बरसते हुए कहा कि कैप्टन के कार्यकाल में नवजोत सिंह सिद्धू के हलके में भेदभाव किया गया। अब बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर के पूर्वी हलके से ही चुनाव लड़ेंगे। वह शहर के गांव मूदल में विकास कार्यो का उद्घाटन करने पहुंची थीं।

विकास को तरस रहे अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर ने शनिवार को 50 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की। इस हलके के लोगों ने कई बार सिद्धू दंपती पर यह आरोप लगाए थे कि वे क्षेत्र में आए ही नहीं। हलके की सड़कों की अवस्था दयनीय है। सीवरेज प्रणाली ठप है। लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किए। शनिवार को नवजोत कौर सिद्धू यहां पहुंचीं। उन्होंने जहां कैप्टन अमरिदर सिंह पर निशाना साधा, वहीं साफ किया कि इस हलके में विकास कार्य लगातार जारी हैं। अगले सप्ताह 43 लाख रुपये और जारी किए जाएंगे, जिससे सभी कार्य मुकम्मल होंगे। नवजोत कौर ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू जब स्थानीय निकाय मंत्री थे तब उन्होंने हर हलके के लिए सौ-सौ करोड़ जारी किए थे।

chat bot
आपका साथी