सरकार व निगम की लापरवाही से डेंगू का प्रकोप बढ़ा : सुरेश शर्मा

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि डेंगू महामारी को रोकने में सरकार व निगम प्रशासन विफल साबित हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:40 PM (IST)
सरकार व निगम की लापरवाही से डेंगू का प्रकोप बढ़ा : सुरेश शर्मा
सरकार व निगम की लापरवाही से डेंगू का प्रकोप बढ़ा : सुरेश शर्मा

संवाद सहयोगी, अमृतसर : आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि डेंगू महामारी को रोकने में सरकार व निगम प्रशासन विफल साबित हुआ है। यह सरकारी लापरवाही के कारण फैला है। डिप्टी सीएम ओपी सोनी के वक्तव्य को आड़े हाथों लेते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि सोनी आज जिला स्तरीय कमेटियां बनाने के लिए कह रहे हैं, यह काम तीन महीने पहले करना चाहिए था। डिप्टी सीएम के पास सेहत विभाग होने के बावजूद उन्होंने सारे पंजाब का क्या सुधार करना था उनके अपने शहर अमृतसर में डेंगू महामारी विकराल रूप धारण कर चुकी है। सरकारी व निजी अस्पताल डेंगू मरीजों से भरे पड़े है। लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए बेड नहीं मिल रहे हैं। आम जनता को निजी अस्पताल लूट रहे हैं। लोगों के घरों का बजट हिल गया है। निगम प्रशासन ने भी अपनी जिम्मेदारी उचित ढंग से नहीं निभाई। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर सहित सभी पार्षदों ने डेंगू की महामारी को गंभीरता से नहीं लिया। डेंगू की दवा को सही समय पर नहीं खरीदा गया है। इसका दुष्परिणाम शहर के लोगों को भुगतना पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी व मेयर सहित 84 पार्षदों को अपील की है कि डेंगू को महामारी एलान करने पर सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज, टेस्ट व दवा फ्री की जाएं।

chat bot
आपका साथी